24 मई को कैथल में मनाई जाएगी महर्षि कश्यप जयंती

डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 24 मई को विस्तार अनाज मंडी कैथल में महर्षि कश्यप जी की जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां अभी से शुरू कर दें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। डीसी अपराजिता शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने पेयजल, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की एक-एक कर जिम्मेदारियां सौंपी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस कार्यक्रम के लिए एडीसी डा. सुशील कुमार को ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संत महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना के अंतर्गत महापुरुषों की जयंती को सरकारी तौर पर मनाई जाती है। इसी कड़ी में आगामी 24 मई को कैथल में महर्षि कश्यप जी की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभाग जल्द ही मौके का निरीक्षण कर समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने नगर निकाय विभाग को आयोजन स्थल व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई करवाने तथा आमजन के लिए शौचालयों की व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही मार्केटिंग बोर्ड व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी अपनी अपनी सड़कों की मरम्मत करना सुनिश्चित करें। वहीं जीएम रोडवेज तथा आरटीए को बसों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल एवं वीआईपी शौचालयों की व्यवस्था तथा लोक निर्माण विभाग को स्टेज एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। डीसी अपराजिता ने बिजली विभाग को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, मुख्यमंत्री के रूट व ट्रैफिक व्यवस्था को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफएससी को निर्देश दिए कि आयोजन से पहले मंडी से गेहूं का उठान सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा अन्य संबंधित अधिकारी भी राज्य स्तरीय जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन, एडीसी डा. सुशील कुमार, आरटीए गिरीश कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश कुमार, डीएसपी बीरभान, डीडीपीओ रितु लाठर, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş