छह अप्रैल को डीसी अपराजिता करेंगी महिला सरपंचों के साथ विशेष बैठक 

 डीडीपीओ रितु लाठर ने बताया कि आगामी छह अप्रैल को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के सभागार में जिले की सभी महिला सरपंचों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता स्वयं डीसी अपराजिता द्वारा की जाएगी, जिसमें ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस संबंध में सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक खंड की सभी महिला सरपंचों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही हर खंड से कम से कम दो महिला सरपंचों को ग्राम पंचायत का पूरा रिकॉर्ड साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रहे ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन तथा महिला सरपंचों की प्रशासनिक भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *