जानलेवा हमले की वारदात का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
करनाल रोड़ कैथल पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को काबू कर लिया गया। जानकारी देते हुए डीएसपी बीर भान ने बताया कि गांव कैलरम निवासी अमन खान कि शिकायत अनुसार वह पेशे से वेल्डिंग का काम करता है। 2 फरवरी को वह किसी काम से कैथल शहर आया हुआ था तो शाम को उसको सूचना मिली की उसके चाचा के लड़के असलम को करनाल रोड फाटक के पास गांव के ही नानू नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर असलम को डंडों व गंडासियों से चोटें मारी हुई हैं। जिससे असलम के सिर व पैरों पर गंभीर चोटें आई हुई है तथा घायल होकर जमीन पर गिरा हुआ हैं। आरोपी गाड़ी में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देने के बाद हथियारों सहित उसी कार में फरार हो गए। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। करीब 15 दिन पहले गांव के अड्डे पर आरोपियों और असलम के बीच गाली-गलौज व मारपीट हुई थी, उसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। डीएसपी ने बताया कि एसपी उपासना द्वारा सीआईए-1 पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। आदेशो पर खरा उतरते हुए सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव कैलरम निवासी बिंटु उर्फ नानू , सचिन उर्फ मटरू, तितरम निवासी आशु, सिणंद निवासी मनप्रीत व गांव मटौर निवासी रोहित को काबु कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी नानु करनाल रोड़ पर कोरियर का काम करता है। असलम शराब पिकर उसके ऑफिस में आया, नानु ने उसको उसके ऑफिस में आने से मना किया, तो असलम उससे गाली गलौज करने लगा। करीब 15 दिन पहले कैलरम बस अड्डा पर नानु व असलम के बीच गाली गलौज व मारपीट हुई थी। घटना वाले दिन असलम अपने अन्य साथियों के साथ नानु से मारपीट करने वे चोटे मारने के लिए नानु के करनाल रोड़ कैथल स्थित ओफिस में आया था, नानु ने अपने ऑफिस का गेट बंद कर लिया, उस समय उसके साथ सचिन व आशु भी मौजूद थे। उसने फोन करके रोहित व मनप्रीत को इस बारे सूचना देकर वहां बुला लिया तथा असलम को चोटे मारने की सलाह की। उन्होने गंडासी व डंडे अपने साथ ले लिए। उनको आते देख असलम व उसके अन्य साथी मौके से भागने लगे, असलम भी करनाल रोड़ से भागने लगा, क्रेटा गाड़ी में सवार रोहित व मनप्रीत को नानु ने कहा कि असलम को गाड़ी की टक्कर मारकर मार दो। रोहित व मनप्रीत ने जान से मारने के लिए असलम को गाड़ी की टक्कर मारी जिससे उसकी टांग पर चोटे आई तथा व सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सर पर भी चोटे आई। उसके बाद सभी आरोपी उक्त गाड़ी में सवार होकर मौके से फरार हो गए। सभी आरोपियों का व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
