गांव बुच्ची से भैंस व कटड़ी चोरी मामले में तीन आरोपी काबू

थाना पुंडरी क्षेत्र के गांव बुच्ची से भैंस व कटड़ी चोरी के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ दौरान थाना पूंडरी क्षेत्र में एक अन्य पशु चोरी की वारदात को भी अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बुच्ची निवासी जगदीश चंद्र की शिकायत अनुसार 27 जनवरी की रात को उसने अपनी भैंस व कटड़ी को गांव के बड़े तालाब के पास स्थित पशु बाड़े में बांधा था। अगली सुबह जब वह दूध निकालने के लिए पशु बाड़े में पहुंचा तो बाहर से ताला टूटा हुआ मिला और अंदर से भैंस व कटड़ी गायब थीं। शिकायत के आधार पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। एसपी उपासना के आदेशानुसार मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी पूंडरी निवासी राहुल, गांव दिल्लोवाली निवासी अजय तथा कलायत निवासी राहुल को काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने भैंस व कटड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा कटडी, 30 हजार रुपए तथा वारदात में प्रयुक्त गाड़ी ( छोटा हाथी) बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त आरोपियों द्वारा 15 जनवरी की रात गांव डुलयाणी से एक झोटा चोरी करने की वारदात भी कबुल की है। जिस बारे गांव डुलियाणी निवासी रणधीर की शिकायत पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज है। तीनों आरोपियों को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *