गुरु ब्रह्मानंद की जयंती के उपलक्ष पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की 21 लाख रुपये देने की घोषणा
हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरु ब्रह्मानंद जी की जयंती पर नमन करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने गुरु ब्रह्मानंद माजरा (चुहड़माजरा)में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को आयोजित हुए गुरु ब्रह्मानंद जयंती के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य कारणों की वजह से शिरकत नहीं कर पाए। घुटने के ऑपरेशन के चलते वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने गुरु जी के सम्मान में और गांव के विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश नई ऊंचाईयों को छू रहा है। महापुरुषों की जयंतियों को राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्तर पर मनाने का काम किया है, काफी सराहनीय है। संतों-महात्माओं के विचारों को जन-जन तक पहुंचानें के लिए इस तरह के कार्यक्रम काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों से जुड़कर अपने समाज को और सशक्त और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ाएं।
