500 ग्राम अफीम के साथ पंजाब का नशा तस्कर काबू

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में चौंकी रामथली द्वारा गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 500 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौंकी रामथली प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान माता गुजरी चौंक खरंका मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली कि खनौरी जिला संगरुर पंजाब निवासी जसवंत सिंह गांव खरंका में पंजाब से नशीला पदार्थ अफीम बेचने के लिए आता हैं। जो अभी बाइक पर सवार होकर गांव पलासोर के रास्ते होते हुए खरंका की तरफ जाएगा। जिसको माता गुजरी चौंक खरंका से डेरा जोगा सिंह सड़क पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए माता गुजरी चौंक खरंका से डेरा जोगा सिंह सड़क पर नाकाबंदी शुरु कर की गई। जंहा कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए संदिग्ध को रुकवाकर खनौरी जिला संगरुर पंजाब निवासी जसवंत सिंह को काबु कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंची ईटीओ कैथल कंचन पाण्डेय के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक पॉलीथिन से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना गुहला  में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई महेंद्र सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *