देसी कट्टे सहित एक काबू 

कैथल। पुलिस ने कलायत क्षेत्र से एक आरोपी को 312 बोर के एक अवैध देसी कट्टे सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जयभगवान की टीम शाम के समय गश्त दौरान गांव बाता क्षेत्र में मौजूद थी। जहां पर पुलिस टीम को सहयोगी सुत्रो से गुप्त जानकारी मिली की बाता निवासी गुरनाम ऊर्फ गोलू के पास अवैध असला है। जो कुछ देर बाद बाता से चौशाला वाली सडक़ पर आने वाला है। जिसको नाकाबंदी करके अवैध असले सहित काबू किया जा सकता है। पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते चौशाला बाता रोड़ पर नाकाबंदी की गई। जहाँ कुछ समय बाद गांव बाता की तरफ से आ रहे सन्धिग्ध बाता निवासी गुरनाम उपरोक्त को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 312 बोर का एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके आरोपी को एचसी अनिल कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *